News Room Post

Sidharth-kiara:ब्रेकअप के बाद भरी महफिल में कियारा को बाहों में भरते दिखें सिद्धार्थ मल्होत्रा, यूजर्स बोले- ये हो क्या रहा है?

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बीते काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्मी गलियारों में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि अभी तक दोनों ही स्टार्स ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। इसलिए फैंस काफी हद तक कंफ्यूज हैं कि आखिरी दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही हैं। अब एक बार फिर दोनों का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस अपना सिर पकड़ लेंगे कि आखिरी दोनों के बीच चल क्या रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस काफी खुश भी हैं।

आज रिलीज हुई है फिल्म

दरअसल आज सिनेमाघरों में ‘भूल भुलैया 2’ रिलीज हुई है। कल रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें कई बड़े स्टार्स को देखा गया था। इस मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए।  जहां कियारा को देखते ही बिना भीड़ की परवाह करते हुए सिद्धार्थ ने कियारा को अपनी बाहों में भर लिया। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को काफी देखकर प्यार से निहारते भी नजर आए। दोनों की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार साफ दिखाई दे रहा था। दोनों का ये प्यारा वीडियो देखकर फैंस की खुशी का तो ठिकाना नहीं रहा। फैंस अब दोनों को एक साथ देख कमेंट कर रहे हैं।


फैंस कर रहे प्यारे-प्यारे कमेंट

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- कियारा पूरी तरह से सिद्धार्थ के प्यार में है, जैसे वो उसे देख रही है, उसकी आंखें सिर्फ सिद्धार्थ पर हैं, कितना स्वीट है ये यार…नजर ना लगे। वहीं एक यूजर ने किया- दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है। गौरतलब है कि कियारा आडवाणी फिल्म  ‘भूल भुलैया 2’ बतौर लीड एक्ट्रेस  दिखी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तब्बू सहित कई बेहतरीन स्टार्स हैं। ये फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म  ‘भूल भुलैया(2007) का सीक्वल हैं। हालांकि अब देखना होगा कि फैंस पहली फिल्म के जैसे इस फिल्म पर भी प्यार बरसाएंगे या नहीं।

Exit mobile version