News Room Post

Threat To Salman Khan: सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली, अज्ञात शख्स ने कार को बम से उड़ाने की कही बात

Threat To Salman Khan: सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 2024 में बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में शामिल लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पता चला था कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नाता रखते हैं। इनमें से एक आरोपी की मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा था कि उसने खुदकुशी कर ली। इसके बाद सलमान खान को फिर धमकी दी गई थी। ये सभी धमकियां ई-मेल के जरिए दी गई थीं। जिनके आरोपी पकड़े भी गए थे।

मुंबई। एक्टर सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई में परिवहन विभाग के वाट्सएप नंबर पर मैसेज कर सलमान खान को धमकी दी गई है। इस मामले में मुंबई के वर्ली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। धमकी में कहा गया है कि सलमान की कार को बम से उड़ा देंगे। इसके अलावा घर में घुसकर एक्टर को जान से मारने की बात भी धमकी देने वाले ने कही है। मुंबई पुलिस अब पता लगा रही है कि किस व्यक्ति ने धमकी दी। इससे पहले कई बार ई-मेल कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उन मामलों में मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 2024 में बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में शामिल लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पता चला था कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नाता रखते हैं। इनमें से एक आरोपी की मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा था कि उसने खुदकुशी कर ली। इसके बाद सलमान खान को फिर धमकी दी गई थी। सलमान खान की सुरक्षा भी मुंबई पुलिस ने बढ़ा रखी है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया है। साथ ही सलमान खान अब आने-जाने के लिए बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल भी करते हैं। बीते दिनों सलमान खान ने कहा था कि जितनी उम्र लिखी है, उतनी तो गुजारनी ही है।

सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग लंबे समय से हमला करने की ताक में है। इसकी वजह ये है कि राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर आरोप लगा था कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया। राजस्थान का बिश्नोई समाज इससे बहुत उत्तेजित हुआ था। सलमान खान पर इस मामले में केस भी चला। कुछ दिन पहले ही ऐसी खबरें आई थीं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को कहा है कि वो बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगें। इसके अलावा सलमान खान से 5 करोड़ रुपए देने की मांग भी की गई थी।

Exit mobile version