News Room Post

Akanksha Dubey suicide Case: आकांक्षा दुबे के कपड़ों से खुला राज, मौत से पहले किया था गंदा काम, जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट अब आ गई है। इस रिपोर्ट के आने से इस मामले ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट से जो बातें उभर कर सामने आई हैं, इसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़ों पर स्पर्म मिला है।

26 मार्च होटल में पाया गया था एक्ट्रेस का शव

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के वरदाहा गांव की रहने वाली थी। आकांक्षा को बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र में स्थित एक होटल में मृत पाया गया था। तीन डॉक्टरों की एक टीम ने एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई थी।

आरोपितों का कराया जाएगा डीएनए टेस्‍ट

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्‍वैब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। आकांक्षा के कपड़ों की फॉरेंसिक रिपोर्ट अब आ गई है। आकांक्षा के अंडरगार्मेंट पर स्पर्म मिला है। पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक एक्ट्रेस के कपड़ों की जांच के आधार पर चार लोगों की डीएनए जांच का निर्णय लिया गया है। टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।

समर सिंह और संजय सिंह हैं जेल में

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि कोर्ट की अनुमति के बाद गायक समर सिंह, संजय सिंह, अरुण पांडेय और संदीप सिंह का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। आपको बता दें कि समर और संजय सिंह पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप दर्ज किया गया है। दोनों फ़िलहाल जेल में है।

Exit mobile version