नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच इतनी गलतफहमी बढ़ गई है कि दोनों तलाक लेने को तैयार हैं। दोनों मंदिर में पेपर्स पर साइन कर देते हैं। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन को साफ-साफ कह देती है कि वो करण से कितना प्यार करती है ये किसी बाहर वाले को बताने की जरूरत नहीं। अर्जुन हैरान हो जाता है और सोचा कि प्रीता वाकई उससे नफरत करती है। अर्जुन एक बार फिर अपने बदले पर फोकस करता है।
नशे की हालत में हंगामा करेंगे अक्षरा-अभिमन्यु
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही तलाक को लेकर परेशान हैं। दोनों का भले ही तलाक हो चुका है लेकिन एक दूसरे से अलग होकर दोनों परेशान हैं। दोनों इतना परेशान हो जाते हैं कि नशे वाली चॉकलेट खा लेते है और नशे में धुत होकर हंगामा करते हैं। अभिमन्यु अक्षरा के घर के बाहर रात में हंगामा करता है और अक्षरा अभिमन्यु के घर के बाहर हंगामा करती है लेकिन जैसे ही दोनों को होश आता है..दोनों अपने-अपने घर निकल जाते हैं। अक्षरा गोयनका हाउस में इस बार नवरात्रि मनाने को कहती है क्योंकि एक साल कर वहां कोई त्योहार नहीं मना होता। एक तरफ अक्षरा कायरव को छुड़ाने के लिए काम पर लग जाती है तो दूसरी तरफ अभिमन्यु कायरव को कड़ी सजा दिलाने का प्लान करता है।
ऋषभ जीतेगा हेरिटेज डील
वहीं कुंडली भाग्य में पृथ्वी और अर्जुन के बीच हाथापाई होती है और अर्जुन पृथ्वी की पिटाई करता है। पृथ्वी कहता है कि तेरा प्रीता से क्या लेना-देना है, हर बार उसका नाम सुनते ही भड़क क्यों जाता है। अर्जुन कहता है कि प्रीता से दूर रहो। इतने में अंजलि आकर डंडे से पृथ्वी पर वार कर देती है। दूसरी तरफ ऋषभ हेरिटेज डील के बारे में अर्जुन को बताता है और कहता है कि इस डील के लिए उसने बहुत मेहनत की है और सबसे कम बोली के बाद भी उसे ये महल मिला। ये बात सुनकर अर्जुन चुप हो जाता है क्योंकि वो भी उसी डील के पीछे होता है। तभी राखी अर्जुन को अकेले में ले जाकर खाना खिलाती है। उसे फिर अर्जुन में करण दिखता है।