News Room Post

TV Serials Update 7 october 2022: अक्षरा-अभिमन्यु को मिलेगी तलाक की नई डेट तो पेन ड्राइव खोलेगी अर्जुन का राज

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कोर्ट जाने में अक्षरा और अभिमन्यु दोनों के पैर कांपते हैं। अभिमन्यु वॉशरूम का बोलकर गायब हो जाता है और काउंसलर के पास नहीं पहुंचता है जिससे अक्षरा परेशान हो जाती है। वहीं कुंडली भाग्य में गुंडा राजा और उसके दोस्त पृथ्वी को बताते हैं कि शर्लिन ऋषभ से मिली थी।पृथ्वी को शर्लिन पर गुस्सा आता है लेकिन वो सिर्फ अर्जुन से बदला लेने के विचार के बारे में सोचता है।

अपनी आवाज को अपनी पहचान बनाएगी अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि काउंसलर तलाक के लिए अगली डेट दे देती है क्योंकि अभिमन्यु नहीं पहुंच पाता है। बाहर बैठे हर्षवर्धन और मनीष बच्चों को लेकर लड़ पड़ते हैं। मनीष कहता है कि अक्षरा का हाल अभिमन्यु की वजह से ऐसा है तो हर्ष कहता है कि अक्षरा ने भी गलत किया। वहीं अभिमन्यु सो जाता है और अक्षरा देखकर हैरान हो जाती है। अक्षरा जाते वक्त अपना झुमका गिरा देती है और अभिमन्यु उसे उठा लेता है। मंजरी की मेडिकल रिपोर्ट आती है जिसमें लिखा होता है कि  सेहत में कोई सुधार नहीं होता है।उधर अक्षरा अपनी आवाज को अपनी पहचान बनाने का फैसला लेती है।

पेन ड्राइव खोलेगी अर्जुन का राज

वहीं कुंडली भाग्य में शर्लिन अर्जुन और अंजलि के बीच की बात सुन लेती है और जान लेती है कि ये दोनों क्या प्लान कर रहे हैं। अंजलि कहती है कि आज ऋषभ की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी और वो कई मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगा। ये उसकी खुशियों की आखिरी रात होगी। सारी बातें शर्लिन सुन रही होती है और सारी बातें पृथ्वी को बता देती है। वहीं ऋषभ अर्जुन से सवाल करता है कि अपने भाई को प्यार करना क्यों छोड़ दिया। उसे समझ क्यों नहीं सके। दोनों के बीच बहस हो जाती है लेकिन ऋषभ अर्जुन को चेतावनी देता है। अर्जुन समीर से भी यहीं सवाल करता है तो टूट जाता है और बताता है कि वो करण से कितना प्यार करता है।

Exit mobile version