News Room Post

Tv Serials Update 19 January 2023: पहली मुलाकात में ही होगी अक्षरा-अभिमन्यु की तकरार तो क्या काम करेगा प्रीता का नया प्लान

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिनव अभिमन्यु को फोन कर रात के खाने के लिए इनवाइट करता है। जिसके बाद अभिमन्यु सबके लिए कुछ न कुछ खरीदा। वहीं अक्षरा भी घर को साफ सुथरा कर अच्छा खाना बनाती है और खीर भी बनाती है। वहीं कुंडली भाग्य में सृष्टि को फोटो में सबूत मिलता है। वो प्रीता को सबूत दिखाती है जो कि करण का लॉकेट है।

बीती बातें याद करेंगे दोनों

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु की स्वागत की तैयारी में अभिनवऔर अभीर गुब्बारे फुलाते हैं लेकिन तभी अभिमन्यु का फोन आता है कि वो सर्जरी की वजह से नहीं आ पाएगा। ये सुनकर अक्षरा गुस्सा करती है और कहती है कि फिर नुकसान करा दिया। अब दिन तीन तक सब लोग यही खाना खाएंगे। अक्षरा का मुड ठीक करने के लिए अभिनव गाने लगाता है लेकिन तभी अभिमन्यु आ जाता है और सबसे पहले अक्षरा ही उससे टकराती है। अभिमन्यु अक्षरा को देख अपने आंसू छिपा लेता है जबकि अक्षरा अंदर जाकर रोने लगती है और कहती है कि क्यों वापस आए। जिसके बाद वो अभिमन्यु को पानी देती है और दोनों पुरानी यादों को याद करने लगते हैं। दोनों बातों ही बातों में पुरानी गलतियों पर ताना भी मारते हैं। अभिमन्यु सबके लाए गिफ्ट देता है और फिर खाने की शुरुआत होती है। आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु कहता है कि उसने ये खाना खाया है।

अर्जुन संग चाय बनवाएगी प्रीता

वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता और सृष्टि को पहला सबूत मिल चुका है वो है करण का लॉकेट। प्रीता कहती है कि एक जैसी दिखने वाली चैन किसी और के पास भी हो सकती है लेकिन सृष्टि कहती है कि अर्जुन की सिर्फ शक्ल नहीं मिलती, बाकी हरकतें तो वैसी ही है। प्रीता रोने लगती है कि उसे कभी-कभी फील होता है कि अर्जुन ही करण है और ये बात ही उसे दुख देती है क्योंकि वो करण की याद दिलाता है। हमे सच्चाई पता लगानी है। प्रीता और सृष्टि बैग लौटाने के बहाने अर्जुन के घर निकल जाती है जहां अर्जुन होता है। दोनों रखने के लिए चाय का बहाना करती हैं और प्रीता सबके दिल चाय बनाती है। प्रीता अर्जुन के फिंगर प्रिंट्स लेने की कोशिश करती है।

Exit mobile version