News Room Post

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का गर्दा उड़ाने वाला रोमांस छुड़ा देगा पसीना, यहां पर FREE में देखें फिल्म

Akshara Singh-Pawan Singh Movie Pawan Raja: अक्षरा सिंह और पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ''पवन राजा'' इनदिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को पब्लिक का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को यूट्यूब पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

नई दिल्ली। पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक ज़माने में भोजपुरी जगत के पावर कपल हुआ करते थे। इनदोनों के अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री में मशहूर थे। फैंस भी पवन और अक्षरा की जोड़ी बेहद पसंद करते थे। दोनों ने ऑनस्क्रीन कई हिट फ़िल्में दी हैं लेकिन वक़्त बदला और पवन-अक्षरा की राहें अलग हो गईं। लेकिन इनदिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह की एक फिल्म एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से…

ट्रेंड कर रही अक्षरा-पवन की फिल्म:

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ”पवन राजा” इनदिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को पब्लिक का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को यूट्यूब पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ”पवन राजा” को Wave Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अलावा मोनालिसा और आम्रपाली दुबे ने भी काम किया है।

”पवन राजा” के डायरेक्टर अरविंद चौबे हैं। फिल्म का निर्माण धनंजय सिंह ने किया था। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, सुमित चंद्रवंशी, मुन्ना दुबे और अजीत मंडल ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत अविनाश झा घुंघरू जी ने दिया था। इस फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और यही कारण है कि ये फिल्म इंटरनेट पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है।

Exit mobile version