News Room Post

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की कथा में पहुंची अक्षरा सिंह, बी प्राक ने गाया राधा नाम

Akshara Singh attended Indresh Upadhyay katha: एक्ट्रेस ने कथा की और भी वीडियो शेयर की हैं, जो बहुत प्यारी हैं। अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला है जिसमें वो  इंद्रेश उपाध्याय की बहन के साथ दिख रही हैं और  इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक को टैग करते हुए गाना भी गाया है

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी और जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम बहुत बड़ा है क्योंकि उन्होंने ऐसी फिल्में और गाने बनाए हैं जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाते हैं लेकिन इन दिनों अपना काम छोड़कर अक्षरा सारे तीर्थ धामों की यात्रा कर रही हैं। पहले बनारस और अब वृंदावन के अलग अलग संतों से मिल रही हैं। कल एक्ट्रेस ने वृंदावन में राधा रमण जी के दर्शन किए थे और सुर सम्राट चित्र-विचित्र, कथावाचक पूज्य आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से मिली थी लेकिन आज वो कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से मिलने गोवर्धन पहुंच गई है, और उन्होंने बहुत प्यारी वीडियो भी पोस्ट की है।

गोवर्धन पहुंची अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस वृंदावन के अलग अलग मंदिरों में माथा टेक रही हैं लेकिन अब वो गोवर्धन पहुंच गई हैं, जहां वो कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की कथा सुन रही हैं।

कथा में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय कृष्ण लीला का वर्णन कर रहे हैं कि ठाकुर जी कितने नटखट हैं। कथा में सभी लोग कृष्ण नाम पर झूमते दिख रहे हैं। जबकि दूसरी वीडियो में स्टेज पर बी प्राक दिख रहे हैं और वो मेरे रमण बिहारी लाल भजन गा रहे हैं, जिस पर लोग नाचने को मजबूर हो गए हैं।।

बी प्राक ने जमा दिया माहौल

एक्ट्रेस ने कथा की और भी वीडियो शेयर की हैं, जो बहुत प्यारी हैं। अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला है जिसमें वो  इंद्रेश उपाध्याय की बहन के साथ दिख रही हैं और  इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक को टैग करते हुए गाना भी गाया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ये हमारे प्यारे भैया के लिए @भक्तिपथ, मेरी मूड लिफ्टर दीदी के साथ @करुना2222 के साथ। बता दें कि अक्षरा और करुणा साथ में हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए भी गए थे।

Exit mobile version