नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी अक्सर अपनी रील वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अक्षरा ने एक बहुत प्यारी रील वीडियो शेयर की है जिसे देखकर आपका दिल भर आएगा। तो चलिए बताते हैं क्या है वीडियो में खास!!
अक्षरा की रील वीडियो:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह हाल ही में बनारस पहुंची थी। एक्ट्रेस ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस नाव पर बैठी गंगा में उड़ने वाले पंछियों को दाना खिलाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर का सलवार-सूट पहना है जिसके साथ दुपट्टा लिए अक्षरा सादगी भरे अंदाज में काशी की सुबह का लुत्फ़ उठाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने अपना गाना ”जोगनिया” लगाया है और कैप्शन में लिखा भी है- ”काशी में आके जोगनिया”
एक्ट्रेस ने बीते दिन काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना भी की थी। अक्षरा ने विश्वनाथ मंदिर के अंदर और बाहर की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था और अब एक्ट्रेस की इस रील वीडियो पर भी उनके फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”रात हो गई” रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स सोनू सागु ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक Bubbles Music ने दिया है। इस गाने को Leens Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।