News Room Post

फूल कुमारी बनी अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी एलिगेंट फोटोज

Bhojpuri Actress Akshara Sing: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अक्षरा सिंह इस तस्वीर में चेहरे पर फूल लगाए नजर आ रही हैं। कर्ल हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!

अक्षरा की लेटेस्ट फोटो:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अक्षरा सिंह इस तस्वीर में चेहरे पर फूल लगाए नजर आ रही हैं। कर्ल हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- ”फूल कुमारी स्टाइल में, नागपुरी गाने में भी अलग वाइब है जैसे अपने भोजपुरी में?? हैं ना? वैसे गाना से याद आया मेरा नया गाना देखा- लब हम झाड़ के उल्टी पाला मार के।”

बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा जल्द ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ ”चार फेरे सात वचन” में नजर आ रही हैं।

Exit mobile version