News Room Post

इस म्यूजिक रिएलिटी शो की जज बनी अक्षरा सिंह! खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने चुना ख़ास रंग का ड्रेस

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Photos: अक्षरा सिंह 20 अप्रैल को होने वाले फोक सिंगिंग रियलिटी शो के ऑडिशन में नजर आएंगी। ये ऑडिशन पटना के कंकड़बाग में आयोजित होगा जो सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगा।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब नजर आता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आज गुरुवार के दिन अक्षरा ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है, चलिए बताते हैं क्या है इसमें खास!

अक्षरा सिंह का स्पेशल पोस्ट:

अक्षरा सिंह ने आज गुरुवार के दिन एक स्पेशल फोटो शेयर की है। ये फोटो एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस पीले रंग के कुर्ते में नजर आ रही हैं। इसके साथ खुले बाल और काजल एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ लिखा – ”गुरुवार” आपको बता दें कि गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहने जाते हैं, ऐसे में अक्षरा ने भी आज अपने लिए पीले ड्रेस को चुना है।

बता दें कि अक्षरा सिंह 20 अप्रैल को होने वाले फोक सिंगिंग रियलिटी शो के ऑडिशन में नजर आएंगी। ये ऑडिशन पटना के कंकड़बाग में आयोजित होगा जो सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अक्षरा इस ऑडिशन में बतौर जज नजर आएंगी।


वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version