News Room Post

Akshara Singh: नेपाल में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा, फैंस ने कुछ इस तरीके से किया स्वागत

Bhojpuri actress Akshara Singh's event in Nepal: काम की बात करें तो अक्षरा सिंह की फिल्म "अक्षरा" इस वक्त ट्रेंड में हैं। इस फिल्म का गाना चली अईहा घरवा और हंसी के खजाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और अच्छे व्यूज भी ला रहा है। चली अईहा घरवा गाने में अक्षरा सिंह अपने फौजी  पति को अपने फर्ज की तरफ विदा करती हैं

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी में तेजी देखी गई। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स भी बढ़े और उन्होंने पवन सिंह के साथ अपने विवादों को लेकर खुलकर बात की। जिसके साथ ही सिर्फ यूपी बिहार में ही  नहीं बल्कि बाकी राज्यों से भी एक्ट्रेस को प्यार मिलने लगा। अब अक्षरा सिंह के प्रति दीवानगी नेपाल में देखने को मिली, जहां फ्लैश लाइट के साथ दर्शकों ने अपना प्यार दिखाया। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह के नेपाल इवेंट में क्या खास रहा।


नेपाल में अक्षरा का स्वागत

अक्षरा सिंह को हाल ही में नेपाल में देखा गया, जहां वो अपने इवेंट के लिए पहुंची थी। स्टेज पर अक्षरा को देखकर फैंस चिल्लाने लगे। अक्षरा सिंह की आवाज सुनने के लिए दर्शक उत्सुक दिखे। इवेंट में अक्षरा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और अपने फेवरेट गानों की फरमाइश की। इवेंट का वीडियो अक्षरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और दर्शकों को इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों…लव यू नेपाल………।


ट्रेंड में एक्ट्रेस की फिल्म अक्षरा
काम की बात करें तो अक्षरा सिंह की फिल्म “अक्षरा” इस वक्त ट्रेंड में हैं। इस फिल्म का गाना चली अईहा घरवा और हंसी के खजाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और अच्छे व्यूज भी ला रहा है। चली अईहा घरवा गाने में अक्षरा सिंह अपने फौजी  पति को अपने फर्ज की तरफ विदा करती हैं और आंसू बहाती है, जबकि हंसी के खजाना में वो स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाती दिख रही हैं। दोनों ही गानों को सोशल मीडिया पर बराबर प्रेम मिल रहा है।

Exit mobile version