News Room Post

Akshara Singh: रेड साड़ी और बिंदी से अक्षरा सिंह ने फैंस पर किया ऐसा सितम, बचना हुआ मुश्किल, फोटोज वायरल

Akshara Singh: फैंस के बीच अक्षरा की पॉपुलैरिटी का ये आलम है कि एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अक्षरा भी अपने फैंस को खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फैंस के बीच अक्षरा की पॉपुलैरिटी का ये आलम है कि एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अक्षरा भी अपने फैंस को खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी एक वीडियो शेयर कर फैंस के दिल पर ऐसा सितम ढाया है कि हर तरफ अक्षरा के ही चर्चे हो रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अक्षरा सिंह के वीडियो में ऐसा क्या है ?

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में चूड़ी पहने और माथे पे बिंदी सजाए कैमरे के सामने मुस्कुरा रही हैं। अक्षरा सिंह अपनी सादगी से कहर ढाती नजर आ रही हैं और उनके इस लुक को देख कर फैंस भी खुश हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है- ‘चूड़ी झुमके और बिंदी हमारी… जुल्मों सितम के लिए सादगी काफी है हमारी।’ अक्षरा का ये लुक वाकई जुल्मों सितम के लिए काफी है। एक्ट्रेस का ये वीडियो महज चंद मिनटों में वायरल हो गया है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अक्षरा के वीडियो पर फैंस खूब सरे कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘आपकी तो हर एक अदा कमाल की है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘मेरी सुंदरी।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘बहुत सुंदर वीडियो है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘सिंपली ब्यूटी।’ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

Exit mobile version