News Room Post

अक्षरा सिंह ने एयरपोर्ट पर cardio करने बाद किया ये जरुरी काम, Photos शेयर कर दिखाई झलक

Akshara Singh Latest Photos on Instagram: अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक फोटोज शेयर की है। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा रिवील किया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि हर उम्र के लोग उनके चाहने वाले हैं। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक फोटोज शेयर की है। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा रिवील किया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। तो आइये जानते हैं विस्तार से।

अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीरें एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेने से ठीक पहले की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो डेनिम जींस और हल्के पिंक स्ट्रिप शर्ट में अक्षरा कूल नजर आ रही हैं। खुले बाल और मिनिमलिस्टिक मेकअप के साथ एक्ट्रेस का हुस्न कातिलाना है।

अक्षरा सिंह ने हैरान करने वाला खुलासा!

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर हैरान करने वाला खुलासा किया है। अरे घबराइए नहीं! दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर कार्डियो किया है। अक्षरा ने इस पोस्ट के साथ अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है कि – ”एयरपोर्ट पर कार्डियो करने के बाद भी कैमरा नहीं छूटना चाहिए चाहे जो हो।”

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ कानपुर पहुंची थीं। यहां अक्षरा ने कानपुर से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के लिए चुनाव प्रचार किया और रोड शो में हिस्सा लिया था। अक्षरा को देखने के लिए यहां इस रोड शो में जन सैलाब उमड़ा था।

Exit mobile version