नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे पॉपुलर की एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अक्षरा सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करती आ रही हैं। एक्ट्रेस कई हिंदी टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में गजब की लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के आये दिन एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का एक और नवरात्री स्पेशल गाना रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!!
अक्षरा सिंह का नया गाना:
अक्षरा सिंह का नवरात्री स्पेशल गाना ”देवर साथे दर्शन माई के” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस अपने छोटे देवर संग माता रानी के दरबार में दर्शन करने के लिए जाती हैं। वीडियो में आर्यन बाबू ने अक्षरा सिंह के देवर की भूमिका अदा की है जबकि भाभी के अंदाज में अक्षरा भी गजब ढा रही हैं।
”देवर साथे दर्शन माई के” एक भोजपुरी देवी गीत है जिसे नवरात्री के खास मौके के लिए बनाया गया है। गाने को अक्षरा सिंह और आर्यन बाबू ने ही गाया भी है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक घुंघरू जी ने दिया है। ये गाना बीते दिन रिलीज किया गया था जिसे श्रोताओं के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
बता दें कि इससे पहले सावन के महीने में भी अक्षरा सिंह के एक से बढ़कर एक ताबड़तोड़ गाने रिलीज किये गए थे जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आये थे। अक्षरा हर त्यौहार पर अपने फैंस को गाने के जरिये सरप्राइज करती रहती हैं। ऐसे में इस बार नवरात्री के मौके पर एक्ट्रेस का गाना तो बनता ही था। फैंस भी अक्षरा के इस नए गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं।