News Room Post

अक्षरा सिंह को मिल गया अपना आशिक? एक्ट्रेस ने सरेआम फोटो पोस्ट कर कहा- ”अब प्यार किये हो मुझे तो झेलो…”

Akshara Singh Latest Photo on Instagram: अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और रील वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं तो चलिए बताते हैं आखिर क्या है अक्षरा की इन फोटोज में खास !!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और रील वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं तो चलिए बताते हैं आखिर क्या है अक्षरा की इन फोटोज में खास !!

अक्षरा ने शेयर की फोटोज:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रिंटेट ग्रीन शर्ट और पैंट्स पहने अक्षरा सिंह बेहद हसीन नजर आ रही हैं। लो बन, मिनिमलिस्टिक मेकअप, काला चश्मा और हाथों में बैग अक्षरा के लुक को और भी कूल बना रहा है। अपने एक शॉल्डर से शर्ट को थोड़ा सा पुल ऑफ़ कर अक्षरा सिंह एक से बढ़कर एक हॉट पोजेज देती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”सबसे जरुरी चीज़- लो पोज ही पोज, अब प्यार किये हो मुझे तो झेलो पर ऐसी ही हूं मैं।” अब आप सोच रहे होंगे कि अक्षरा ऐसा किसे कह रही हैं? तो हम आपको बता दें कि अक्षरा ने ये कैप्शन किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने लाखों-करोड़ों फैंस के लिए लिखा है, जो एक्ट्रेस की हर फोटोज और वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों को भी उनके फैन बेहद पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह फ़िलहाल अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षरा के साथ भोजपुरी अभिनेता अंशुमान सिंह भी नजर आएंगे।

Exit mobile version