नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस को भोजपुरी इंडस्ट्री की क़्वीन के रूप में भी जाना जाता है। अक्षरा अक्सर अपने रूट और कल्चर को सोशल मीडिया पर प्रमोट करती रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग भी है। उन्हें 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। फ़िलहाल अक्षरा सिंह छठ पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं और इसकी झलक भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर आपका मन भी प्रफ्फुलित हो उठेगा। तो चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास!!
अक्षरा सिंह कर रहीं छठ की तैयरियां:
छठ का पावन पर्व शुरू हो चुका है और आज नहाय-खाय का दिन है। इस बार भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह भी पहली बार पूरे विधि-विधान के साथ छठ का व्रत करने जा रही हैं और आज एक्ट्रेस ने अपने छठ पूजा की कुछ झलकियां भी शेयर की हैं। जैसा कि आप जानते हैं नहाय खाय के दिन ही प्रसाद के लिए उपयोग किये जाए वाले गेहूं को धोने की परंपरा है। ऐसे में अक्षरा ने वीडियो शेयर की है जिसमें वो गेंहू धोती हुई नजर आ रही हैं।
अक्षरा पहले गेहूं को धोती हैं फिर विधि के मुताबकि पिली धोती को भी धोकर उसे नीचे बिछाती हैं और उसपर धुले हुए गेहुओं को सूखने के लिए देती हैं। अक्षरा इस वीडियो में बताती हैं कि हमेशा उन्होंने छठ की वीडियोज देखी हैं। उन वीडियोज में काम किया है। दूसरों को छठ करते देखा है, पर ये पहला मौका है जब वो खुद छठ कर रही हैं। वीडियो में उनके पिता भी नजर आ रहे हैं जो अपनी बेटी अक्षरा के छठ करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का एक छठ स्पेशल गाना ”सुन लेतू अरज हमार” आज यानी 1 नवंबर को सुबह 6 बजे Desidhuns के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि ये गाना अक्षरा की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” का है। इस गाने में अक्षरा के साथ भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू और अभिनेत्री तनुश्री भी नजर आ रही हैं।