News Room Post

अक्षरा सिंह ने भगवान शिव के लिए खुद बनाया प्रसाद, एक्ट्रेस पर चढ़ा सावन का रंग, खास सहेली संग शेयर की स्पेशल वीडियो

Akshara Singh Celebrates Nagpanchami with Nidhi Jha: अक्षरा के इंस्टाग्राम पर भी 6.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। बीते दिन अक्षरा सिंह ने अपने घर नागपंचमी का त्यौहार मनाया है। इस मौके पर एक्ट्रेस की खास सहेली भी उनसे मिलने आई। अक्षरा ने अपनी इस खास सहेली संग सावन स्पेशल खास वीडियो भी शेयर किया है। तो चलिए बताते हैं अक्षरा सिंह के इस नागपंचमी सेलिब्रेशन के बारे में विस्तार से...

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्षरा सिंह की पूरे देश भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। अक्षरा के इंस्टाग्राम पर भी 6.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। बीते दिन अक्षरा सिंह ने अपने घर नागपंचमी का त्यौहार मनाया है। इस मौके पर एक्ट्रेस की खास सहेली भी उनसे मिलने आई। अक्षरा ने अपनी इस खास सहेली संग सावन स्पेशल खास वीडियो भी शेयर किया है। तो चलिए बताते हैं अक्षरा सिंह के इस नागपंचमी सेलिब्रेशन के बारे में विस्तार से…

अक्षरा सिंह का नागपंचमी सेलिब्रेशन:

अक्षरा सिंह ने बीते दिन नागपंचमी का त्यौहार मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने खुद अपने हाथों से पूजा का प्रसाद बनाया। इसके बाद अक्षरा ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। अक्षरा सिंह ने शिव जी का दूध से अभिषेक किया और बेलपत्र और फूलों से पूजा की।

अक्षरा सिंह की खास सहेली:

नाग पंचमी के इस त्यौहार पर अक्षरा से मिलने उनकी खास सहेली भी पहुंची। ये खास सहेली कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस निधि झा हैं। अक्षरा और निधि ने साथ में नागपंचमी सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अक्षरा और निधि दोनों ही अभिनेत्रियां हरी साड़ी और हरी चूड़ियों में एकदम सावन के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ने अपनी और निधि की एक रील वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में दोनों ही अभिनेत्रियां फाल्गुनी पाठक के फेमस गाने ”बोली जो कोयल बागों में” पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”जब आपके पास आपके ही जितना पागल दोस्त हो” इतना ही नहीं अक्षरा ने निधि का अपने घर आने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो निधि झा फ़िलहाल फिल्मों से दूर हैं जबकि अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” में दिखाई देंगी। जबकि अभी हाल ही में एक्ट्रेस की फ़िल्में ”अग्निसाक्षी” और ”अक्षरा” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया है। एक्ट्रेस की ये दोनों ही फ़िल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

Exit mobile version