News Room Post

अक्षरा सिंह लेकर आ रही हैं दर्द भरा ऐसा गाना जिसे सुनकर भर आएंगी आंखें, जानिए कहां सुन सकते हैं ये गाना

Akshara Singh Latest Song: भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को अपने नए म्यूजिक वीडियो से सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस के इस नए गाने का टाइटल ''टूट न जाए दिल मेरा'' है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि यूपी-बिहार में अक्षरा के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती है उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है। अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के चाहने वाले उनकी फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अब अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को अपने नए गाने से सरप्राइज दिया है। चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…

अक्षरा सिंह का नया गाना:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को अपने नए म्यूजिक वीडियो से सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस के इस नए गाने का टाइटल ”टूट न जाए दिल मेरा” है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना नजर आएंगे। गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। बता दें कि ये गाना 28 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर रिलीज किया जाएगा।

गाने का पोस्टर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ”नमस्ते मैं आप सभी कि अपनी अक्षरा सिंह बहुत जल्द लेकर आ रहीं हुं बेहद ही खूबसूरत दर्द भरा गाना जिस गाने का बोल है “टूट न जाए दिल मेरा” सिर्फ और सिर्फ “अक्षरा सिंह ऑफिशियल” यूट्यूब चैनल से। मुझे उम्मीद है आप सभी को ये गाना बेहद पसंद आएगा। आप सभी दर्शकों का आशिर्वाद और प्यार यूं ही बना रहे।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह फ़िलहाल भोजपुरी फिल्म चार फेरे सात वचन की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षरा के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अक्षरा के आये दिन म्यूजिकल वीडियोज भी रिलीज होते रहते हैं।

Exit mobile version