News Room Post

Akshara Singh Latest Photos: अक्षरा सिंह मना रहीं हैं अपनी मां का जन्मदिन, एक्ट्रेस की मां के बारें में ये बातें नहीं जानते होंगे आप!

Akshara Singh Latest Photos: अक्षरा को साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म हो या गाना दर्शक उसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। बीते दिन ही अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ''ऐसा पति मुझे दे भगवान'' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ फोटो पोस्ट की है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्टर की काफी लंबी-चौड़ी फैन बेस है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म हो या गाना दर्शक उसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। बीते दिन ही अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ फोटो पोस्ट की है। आइए जानते हैं क्या है इन फोटोज में खास!!

अक्षरा सिंह का पोस्ट :

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। दरअसल, आज अक्षरा सिंह की मां और जानी-मानी एक्ट्रेस नीलिमा सिंह का आज जन्मदिन है। अक्षरा ने अपनी मां के मिडनाईट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपनी मां के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा हैं- ”मेरी सुंदर मम्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी बेटी मेरी सुंदरी बाकी तो तुम सब जानती हो मम्मा मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।”

बता दें कि, अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह भी एक्ट्रेस हैं और वो बेगूसराय, निमकी मुखिया, सुहागन जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। नीलिमा सिंह अपनी बेटी अक्षरा के साथ भी पर्दे पर दिखाई दे चुकी हैं। नीलिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर नीलिमा के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

अक्षरा ने किये महाकाल के दर्शन:

बता दें कि बीते दिनों अक्षरा सिंह महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थीं। सफ़ेद सलवार-कमीज में बिना मेकअप के अक्षरा सिंह सादगी की मूरत नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने माथे पर पीला और लाल चंदन लगा रखा है। अक्षरा ने ये फोटोज कार में बैठकर ली हैं। इन फोटोज को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Exit mobile version