News Room Post

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song: फैंस के साथ गरबा खेलने ”चकोरी” बनकर आ रही हैं अक्षरा सिंह, इस दिन रिलीज होगा एक्ट्रेस का नया गाना

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song: अक्षरा सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह जल्द ही अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इस सरप्राइज के बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता है। आये दिन अक्षरा की एक से बढ़कर एक फ़िल्में और गाने रिलीज होते रहते हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह जल्द ही अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इस सरप्राइज के बारे में विस्तार से।


अक्षरा सिंह का सरप्राइज:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह के आये दिन नए म्यूजिक वीडियोज रिलीज होते रहते हैं। हाल मे एक्ट्रेस का ”चिट्टा सूट” और ”देवर साथे मैया दर्शन” रिलीज किया गया। एक्ट्रेस के ये गाने इन दिनों उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब ऐसे में अक्षरा ने एक बार फिर फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। अक्षरा सिंह जल्द ही अब एक गरबा स्पेशल गाना लेकर आ रही हैं। अक्षरा ने इस गाने से अपना लुक शेयर किया है।

क्या है लुक में खास!

अक्षरा सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस गरबा लुक में नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग की मल्टीकलर बैकलेस चोली, हल्के घुंघराले बाल, मांगटीका, आंखों में काजल, आलता और हाथ में ऑक्सीडाइज ब्रेसलेट के साथ पारंपरिक गुजराती लुक में अक्षरा सिंह बेहद हसीन नजर आ रही हैं। अक्षरा का हुस्न देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस के इस लुक को देख फैंस उनके इस गरबा स्पेशल गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


अक्षरा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- ”मेरे साथ गरबा करोगे ??” इसके साथ लिखा है- ”तुम्हारी चकोरी” बता दें कि अक्षरा के इस नए गाने का नाम ”चकोरी” है। एक्ट्रेस के इस गाने का ऑडियो और टीजर आज रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version