News Room Post

इस फेमस बॉलीवुड सिंगर के साथ म्यूजिक वीडियो करने जा रही हैं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

Akshara Singh’s Latest Photo: अक्षरा की करोड़ों लोगों में दीवानगी देखने को मिलती हैं और हो भी क्यों न अब अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेतरीन सिंगर भी हैं। एक्ट्रेस के गाने आये दिन रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख संग एक म्यूजिक वीडियो किया था और अब जल्द ही अक्षरा सिंह बॉलीवुड की सिंगिंग डीवा सुनिधि चौहान संग म्यूजिक वीडियो करने वाली हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा की करोड़ों लोगों में दीवानगी देखने को मिलती हैं और हो भी क्यों न अब अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेतरीन सिंगर भी हैं। एक्ट्रेस के गाने आये दिन रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख संग एक म्यूजिक वीडियो किया था और अब जल्द ही अक्षरा सिंह बॉलीवुड की सिंगिंग डीवा सुनिधि चौहान संग म्यूजिक वीडियो करने वाली हैं। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो:

अक्षरा सिंह का जल्द ही एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान संग कॉलैब किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें अक्षरा बाइक पर पीछे बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है- ”आ रहे हैं जल्द … प्यारा गाना” बता दें कि अभी गाने के टाइटल और रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अक्षरा सिंह बांग्लादेश को लेकर जताया दुःख:

अक्षरा सिंह को अक्सर हर मुद्दे पर बोलते देखा गया है। ऐसे में इस बार भी एक्ट्रेस ने बांग्लादेश हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ”ऑल आईज ऑन बांग्लादेश हिन्दू” की एक फोटो शेयर की है। अक्षरा सिंह ने फोटो के जरिये बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” में दिखाई देंगी। जबकि अभी हाल ही में एक्ट्रेस की फ़िल्में ”अग्निसाक्षी” और ”अक्षरा” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया है। एक्ट्रेस की ये दोनों ही फ़िल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

Exit mobile version