News Room Post

अक्षरा सिंह आज इस कार्यक्रम में करने वाली हैं शिरकत, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

Bhojpuri Actress Akshara Singh: सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने शोज के चलते जगह-जगह ट्रैवल करती रहती हैं ऐसे में आज अक्षरा ने अपने फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है अब क्या है वो सरप्राइज चलिए जानते हैं विस्तार से...

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। हर कोई अक्षरा की एक झलक पाने को बेताब नज़र आता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने शोज के चलते जगह-जगह ट्रैवल करती रहती हैं ऐसे में आज अक्षरा ने अपने फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है अब क्या है वो सरप्राइज चलिए जानते हैं विस्तार से…

अक्षरा सिंह ने दिया फैंस को तोहफा:

अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने शोज के चलते ट्रैवल करती रहती हैं। अक्षरा जिस भी कार्यक्रम में शिरकत करती हैं उन्हें महज देखने भर के लिए लाखों लोगों का तांता लग जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस आज उत्तरप्रदेश के मऊरानीपुर में शिरकत करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद से अक्षरा के फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अक्षरा सिंह के वर्कफ़्रंट की बता करें तो अक्षरा सिंह का नया गाना ”किस्मत से पवले बानी” रिलीज कर दिया गया है। ये गाना एक्ट्रेस की नई भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

अक्षरा की इस फिल्म में उनके साथ अंशुमान सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शैख़ बंटी ने किया है। फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और अविनाश रोहिरा ने किया है। बता दें कि ”किस्मत से पवले बानी” गाने को B4U भोजपुरी के चैनल से रिलीज किया गया है।

Exit mobile version