News Room Post

Akshara Singh Latest Photo: स्मोकी मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक से KILL कर रही हैं अक्षरा सिंह, नेटिजंस ने कहा-”ऐसी ही लड़कियां…”

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह भी अपने फैंस को ट्रीट देने के लिए रेगुलर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। इस फोटो में अक्षरा का लुक देखकर आप उनके हुस्न के दीवाने हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है अक्षरा की तस्वीर में खास!!

अक्षरा ने शेयर की Photo:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो ब्लैक स्ट्रिप ड्रेस में स्मोकी मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक में अक्षरा सिंह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उसपर से एक्ट्रेस का हल्का-हल्का विजिबल क्लीवेज और कंधे तक छोटे मैसी हेयर उनकी हॉटनेस को और भी बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह इस तस्वीर में बेहद कामुक पोज देती नजर आ रही हैं जिसे देखकर किसी की भी नियत एक बार को तो जरूर डोल जाएगी।

नेटिजंस हुए फ़िदा:

अक्षरा सिंह की इस तस्वीर पर अब नेटिजंस फ़िदा हो गए हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ”ऐसी ही खूबसूरत लड़कियां इतिहास में दो साम्राज्यों के बीच युद्ध करा देती थीं” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”सबसे ज्यादा खुबसूरत कौन अक्षरा जी और सबसे ज्यादा सुपरहीट अक्षरा जी” एक दूसरे यूजर ने लिखा- ”ब्लैक ड्रेस में आप बहुत हॉट लग रहे हो” इसी तरह से एक्ट्रेस के फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती पर कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।


अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ”शातिर बलमा” रिलीज हुआ है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Exit mobile version