News Room Post

सुर्ख लाल होंठ और उलझी हुई लटों से अक्षरा सिंह बना रही हैं दीवाना, एक्ट्रेस की ये फोटो कर देगा बेकाबू

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेकरार नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में फैंस भी अक्षरा की फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी एक बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर आपकी आंखें भी खुली रह जाएंगी।

अक्षरा ने शेयर की फोटो:

अक्षरा सिंह ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह का बोल्ड लुक देख आपकी भी पलकें झपकना बंद कर देंगी। अक्षरा सिंह फोटो में व्हाइट कलर की डीपनेक ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटो क्लोज-अप शॉट में ली गई है।

एक्ट्रेस का मेकअप:

फोटो में अगर अक्षरा सिंह के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस स्मोकी आईज,हल्का सा काजल, मशकारा, मिनिमलिस्टिक मेकअप और होठों पर सुर्ख लाल लिपस्टिक से कहर ढा रही हैं। उसपर से अक्षरा के चेहरे को चूमते उनके हल्के कर्ल बाल चेरी ऑन द केक का काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस की ड्रेस डीपनेक है जिससे उनका क्लीवेज भी साफ़ झलक रहा है। ये अक्षरा के लुक को और भी हॉट बना रहा है। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है। नेटिजंस अक्षरा सिंह के हुस्न पर कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।


अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान में” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Exit mobile version