नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में फैंस भी अक्षरा की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी एक आकर्षक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे देखकर आपका भी दिल जोड़ से धड़क उठेगा।
अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज:
अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऐक्ट्रेस ऑरेंज कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के लुक की डिटेलिंग की बात करें तो एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना है। जिसपर सिल्वर नगों की खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी की गई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने डीप नेक पतली डोरी वाला ब्लाउज कैरी किया है। जिसपर सिल्वर नगों की हैवी एम्ब्रॉइडरी का काम किया गया है।
ड्रेस के साथ अक्षरा सिंह ने अपना मेकअप बेहद सटल रखा है। स्मोकी आईज,न्यूड लिप्स, कानों में ईयरिंग के साथ एक्ट्रेस ने गले को खाली छोड़ा है। खुले बालों में अक्षरा सिंह कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। ऊपर से एक्ट्रेस का क्लीवेज उनके लुक में चैरी ऑन द केक का काम कर रहा है। क्लीवेज फ्लॉन्ट करना अक्षरा के लुक को एथिनिक ड्रेस के साथ भी बोल्ड और ग्लैमरस बना रहा है।
अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान में” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।