नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है चलिए जानते हैं क्या है इस रील वीडियो में खास!
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील पोस्ट की है। इस रील में अक्षरा अपनी सहेली के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो कैजुअल अवतार में कर्ल बाउंसी हेयर अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। अक्षरा का हुस्न और अदाएं दोनों ही इस रील वीडियो में देखते बन रही है। फैंस को भी एक्ट्रेस की अदाएं बेहद पसंद आ रही हैं।
बता दें कि इससे पहले भी अक्षरा सिंह ने अपनी एक ट्रांजीशन रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने हुस्न के जलवे दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा कैजुअल वेस्टर्न वियर से इंडियन लहंगे में स्विच करती हैं। अक्षरा वीडियो में मरून कलर के लहंगे में दिख रही हैं। अक्षरा के शाइनिंग मेकअप और नशीली आंखों के साथ कर्ल बाउंसी हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया।