News Room Post

हरे रंग में रंगी अक्षरा सिंह, झुकी नजरें, हाथों में मेंहदी और गुलाबी होंठ में एक्ट्रेस की इस अदा को देख हो जाएंगे फ़िदा

Akshara Singh Latest Photos: अक्षरा के फैंस उनकी नई फ़ोटोज़ और विडीयोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी दिलकश तस्वीरों से अपने फैंस का ब्लडप्रेशर बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस इन फोटोज में अपनी अदाओं के बाण चलाती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में खास...

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की धाकड़ अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अक्षरा के लाखों दीवाने हैं। हर कोई एक्ट्रेस को देखने के लिए बेताब रहता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर भी लोग बहुत पसंद करते हैं। एक्ट्रेस के 6.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अक्षरा के फैंस उनकी नई फ़ोटोज़ और विडीयोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी दिलकश तस्वीरों से अपने फैंस का ब्लडप्रेशर बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस इन फोटोज में अपनी अदाओं के बाण चलाती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में खास…


अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटो:

इन दिनों का सावन का महीना है। ऐसे में मौसम से लेकर लोगों तक पर सावन का रंग चढ़ा हुआ है। हर तरफ बारिश और हरियाली का मौसम है तो ऐसे में भला भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह कैसे पीछे रह सकती हैं? जी हां, अक्षरा सिंह इन दिनों सावन के रंग में रंगी हैं जिसकी झलक एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों में साफ़ दिख रही है जहां अक्षरा ऊपर से नीचे तक हरे रंग के लिबास में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस का लुक:

तस्वीरों में अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने गहरे हरे रंग की प्लेन साड़ी पहनी है जिसके साथ गोल्डन और मोतियों के जेवरों को एक्ट्रेस ने पेयर किया है। कानों में झुमका,नथुनी, गुलाबी होंठ, हाथों में भरी-भरी हरी चूड़ियां, मेहंदी से भरी हथेलियां, सुरमयी आंखें और हरी बिंदी से एक्ट्रेस ने अपना पूरा लुक कंप्लीट किया है।

इसके साथ बालों का जुड़ा और गालों को छूती दो लटें एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। अपने इस इंडियन लुक के साथ अक्षरा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं जिसमें उनकी नजाकत और अदाएं दोनों साफ़ झलक रही हैं। फैंस को भी अक्षरा की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। नेटिजन्स एक्ट्रेस की खूबसूरती में तारीफों के कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version