नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्षरा को इंडस्ट्री की क़्वीन भी कहा जाता है। अक्षरा सिंह की यूपी-बिहार में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा भी आये दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने ऐसे में आज अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास:
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट वीडियो:
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है जिसे देखकर आपका भी मन डोल जाएगा। अक्षरा वीडियो में नीली साड़ी में नजर आ रही हैं। नीली साड़ी, खुले बाल, आंखों में लाइनर और बिंदी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इसके साथ गोल्डन चोकर और गोल्डन झुमकों से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है।
अक्षरा ने अपने फैंस से तैयार होने से पहले इंस्टाग्राम पर पोल कर पूछा था कि बाल खुले रखूं या बांध लूं जिसपर फैंस ने एक्ट्रेस को बाल खुले रखने की सलाह दी है जिसके बाद अक्षरा ने अपने कंप्लीट लुक का ये वीडियो शेयर कर फैंस के लिए लिखा- ”लो जी जैसा आप कहें हुजूर।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।