News Room Post

सनलाइट में पोज देकर अक्षरा सिंह ने इंटरनेट का टेम्प्रेचर किया टाइट, एक्ट्रेस की अदाओं पर फ़िदा फैंस

Bhojpuri Actress Akshara Singh: एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- ''रौशनी ने कहा तू, बस मुस्कुराना... बाकी मैं कर लुंगी'' एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर एक बार को आपका भी मन मचल उठेगा।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आइये जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास:

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट में मिनिमल मेकअप और ग्लॉसी लिप्स के साथ बेहद हसीन नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें सनलाइट में खिंचवाई है। सूरज की रौशनी एक्ट्रेस के चेहरे की चमक में चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- ”रौशनी ने कहा तू, बस मुस्कुराना… बाकी मैं कर लुंगी” एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर एक बार को आपका भी मन मचल उठेगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।

Exit mobile version