नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई पोस्ट और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास?
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें:
भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद लेटेस्ट और ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में अक्षरा सिंह रेड कॉर्सेट गाउन में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। अक्षरा ने हाई बन से अपना लुक कंप्लीट किया है। अक्षरा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखाा है- ”Desi in the city — saree, sass & solid vibes” एक्ट्रेस के फैंस उनकी ब्यूटी की जमकर तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।