News Room Post

निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने आजमगढ़ पहुंची अक्षरा सिंह, फिर सुबह-सुबह एक्ट्रेस को पड़ गया ये अजीब दौरा

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक को बेताब नजर आते हैं। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। अब ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है इन तस्वीरों में खास!!


अक्षरा ने शेयर की फोटोज:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में अक्षरा कैजुअल ड्रेस में नजर आ रही हैं। अक्षरा ने डेनिम कार्गो जींस के साथ ब्लू एन्ड व्हाइट स्ट्राइप लूज शर्ट कैरी किया है। खुले बाल और गॉगल्स के साथ नो मेकअप में भी अक्षरा सिंह कमाल नजर आ रही हैं। बता दें कि अक्षरा की ये फोटो अहले सुबह फ्लाइट लेने से ठीक पहले की है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”पोज देने का दौरा आपको कभी पड़ा है?”

चुनाव प्रचार के लिए उतरीं एक्ट्रेस :

बता दें कि, अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्टर और आजमगढ़ से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए यूपी के आजमगढ़ पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस का फूल बरसा कर स्वागत किया गया। अक्षरा इस चुनाव प्रचार के लिए साड़ी में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इस कैम्पेन की वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर की है।

बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह कानपुर से बीजपी के लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। यहां अक्षरा सिंह ने एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ मिलकर रमेश अवस्थी के लिए रोड शो किया था।

Exit mobile version