नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें एक्ट्रेस बिलकुल चांदनी नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीर:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ बेहद लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सफ़ेद लिबास ने बिलकुल चांदनी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अक्षरा ने सफ़ेद साड़ी पहनी है। सफ़ेद सितारों से भरी साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट मेटल की चूड़ी और व्हाइट नेक पीस कैरी किया है। इसके साथ स्मोकी आईज, न्यूड मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। बाउंसी कर्ल हेयर अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस इस लुक में बिलकुल चांदनी नजर आ रही हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा भी है- ”draped in the finest white” अक्षरा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें नेटिजंस को बेहद पसंद आ रही हैं। बता दें कि अक्षरा की ये तस्वीरें प्रयागराज की हैं। अक्षरा इवेंट अटेंड करने उत्तरप्रदेश के प्रयागराज पहुंची थीं जहां अक्षरा इस लुक में नजर आईं।
वर्क फ्रन्ट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”रात हो गई” रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स सोनू सागु ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक Bubbles Music ने दिया है। इस गाने को Leens Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।