नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफ़ी ऐक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अक्षरा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में ख़ास!
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटो:
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। दरअसल ये तस्वीरें अक्षरा के विन्ध्वासिनी दर्शन की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री मर्जेंटा कलर की साड़ी में हाथों में पूजा की टोकरी और गले में माला पहने नजर आ रही हैं। अक्षरा ने मंदिर से अपनी वीडियो भी शेयर की है इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”प्रयागराज में इवेंट करके लौटते हुए माँ विंध्यवासिनी का भी दर्शन हुआ।”
अक्षरा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले अक्षरा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं इन तस्वीरों में अक्षरा सादगी भरे अन्दाज़ में बेहद हसीन नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो अक्षरा तस्वीरों में पर्पल सूट और सफ़ेद दुपट्टे में नज़र आ रही हैं। इसके साथ कर्ल बाउंसी हेयर, न्यूड मेकअप और मसकारा लगाकर एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
अक्षरा सिंह की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।