News Room Post

फागनिया गुलाबी साड़ी में माता के दर्शन करने पहुंची अक्षरा सिंह, हाथों में प्रसाद लिए लाइन में खड़ी दिखीं एक्ट्रेस

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Photos: एक्ट्रेस ने हाथों मे माता की फोटो और प्रसाद पकड़ रखा था। बीते दिन अक्षरा सिंह बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से भी मिलीं थी। अक्षरा ने बाबा के साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में अक्षरा के नाम का डंका बजता है।एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब नजर आता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी अक्सर अपनी लाइफ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल में अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में खास!

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। लुक की बात करें तो अक्षरा तस्वीरों में ऑरेंज कलर के फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक और कर्ल मेस्सी हेयर एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चंद लगा रहे हैं। अक्षरा की ये फोटोज उन फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है। हर कोई अक्षरा की तारीफ़ करता नजर आ रहा है।

बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह दतिया मां पीतांबरा के दर्शन के लिए पहुंची थी। एक्ट्रेस इस दौरान फागणिया गुलाब साड़ी में नजर आईं थी। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने हाथों मे माता की फोटो और प्रसाद पकड़ रखा था। बीते दिन अक्षरा सिंह बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से भी मिलीं थी। अक्षरा ने बाबा के साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

बता दें कि अक्षरा सिंह 20 अप्रैल को होने वाले फोक सिंगिंग रियलिटी शो के ऑडिशन में नजर आएंगी। ये ऑडिशन पटना के कंकड़बाग में आयोजित होगा जो सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अक्षरा इस ऑडिशन में बतौर जज नजर आएंगी।

Exit mobile version