News Room Post

अक्षरा सिंह ने अपने जीजा के गाल पर मला ललका रंग, एक्ट्रेस साली के पीछे पागल जीजा, वीडियो वायरल

Akshara Singh Latest Holi Special Song: अक्षरा के फैंस उनके नए गानों और फिल्मों का इंतजार करते रहते है पिछले दिनों अक्षरा के एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने रिलीज किये गए हैं। ऐसे में आज एक्ट्रेस का एक और होली स्पेशल गाना ''ललका रंग'' रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे टॉप की एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा के फैंस उनके नए गानों और फिल्मों का इंतजार करते रहते है पिछले दिनों अक्षरा के एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने रिलीज किये गए हैं। ऐसे में आज एक्ट्रेस का एक और होली स्पेशल गाना ”ललका रंग” रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

अक्षरा सिंह का नया गाना:

पिछले दिनों अक्षरा सिंह के एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने रिलीज किये गए हैं। अब इस लिस्ट में अक्षरा का एक और होली स्पेशल गाना जुड़ गया है। इस गाने का नाम ”ललका रंग” है। गाने के बोल हैं- ”दूर हटी जीजा, पिचकारी न सटाई… डाल दे हम रंग त देह पर पर जाई सालियों के तनी सा कहल कीजिये, अरे ए जीजा जी रंग लेके ललका हल्का मल लीजिए।”

अक्षरा सिंह के इस गाने ”ललका रंग” को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स आकाश पांडे और डीएस धीरज ने लिखे हैं। गाने का संगीत अभिषेक तिवारी ने दिया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में होली के त्यौहार में जीजा-साली की मस्ती और जुगलबंदी को फिल्माया गया है। गाने के वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा के पिछले दिनों कई होली स्पेशल गाने रिलीज किये जा चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फ़िल्म चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।

Exit mobile version