News Room Post

Akshara Singh First Cover Song: अक्षरा सिंह ने गाया अपना पहला कवर सॉन्ग, भोजपुरी क़्वीन के इस सुपरहिट गाने को सुन मदहोश हुए फैंस

Akshara Singh First Cover Song: जैसा कि आप सभी जानते हैं अक्षरा जितनी अच्छी एक्टर हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह ने यूं तो कई गाने गाये हैं, भोजपुरी फ़िल्मों में प्लेबैक किया है लेकिन ये पहली बार है जब एक्ट्रेस ने किसी फ़िल्म के गाने का कवर वर्जन गाया हो।

नई दिल्ली| अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फ़ेमस अभिनेत्रियों में शामिल हैं। हर कोई ऐक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नज़र आता है।सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर साढ़े 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फ़ैन्स उनके नये गानों और फ़िल्मों का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपने पहले कवर सॉन्ग से फ़ैंस को सरप्राइज दिया है। तो चलिए बताते हैं अक्षरा सिंह आख़िर सिंह ने किस गाने से की है अपने पहले कवर सॉन्ग की शुरुआत!!

अक्षरा सिंह का पहला कवर!!

जैसा कि आप सभी जानते हैं अक्षरा जितनी अच्छी एक्टर हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह ने यूं तो कई गाने गाये हैं, भोजपुरी फ़िल्मों में प्लेबैक किया है लेकिन ये पहली बार है जब एक्ट्रेस ने किसी फ़िल्म के गाने का कवर वर्जन गाया हो।

हालांकि, आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपनी ही हालिया रिलीज़ भोजपुरी फ़िल्म अग्निसाक्षी के गाने “मन जोगे हमार दुल्हनिया हऊ“ का रिप्लाई वर्जन “लाखों में एक सजनवा हमार” अपने पहले कवर सॉन्ग के तौर पर गाया है। मूलतः फ़िल्म में इस गाने को प्रियंका सिंह और सुगम सिंह ने गाया है जबकि गाने के लिरिक्स राजकुमार आर. पांडे ने लिखे हैं और गाने में संगीत भी इन्होंने ही दिया है। अब अक्षरा ने इस गाने का रिप्लाई वर्जन गाकर अपने फ़ैंस को ज़बरदस्त सरप्राइज दिया है।

बता दें कि अक्षरा सिंह की फ़िल्म अग्निसाक्षी को रिलीज़ हुए चार हफ़्ते हो गये हैं और ये फ़िल्म चार हफ़्तों से लगातार थिएटर बवाल मचा रही है। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म पहले ही सुपरहिट का तमग़ा प्राप्त कर चुकी है। वहीं वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का का नया म्यूजिक वीडियो “ऐसी जगह ले जा” रिलीज़ किया गया है इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री के साथ सुयश राय नज़र आ रहे हैं। अक्षरा और सुयश के इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Exit mobile version