News Room Post

अक्षरा सिंह ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर स्पेशल वीडियो, आम्रपाली दुबे से है गहरा नाता

Bhojpuri Actress Akshara singh: अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा आये दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडी डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसका है भोजपुरी क़्वीन आम्रपाली दुबे से गहरा नाता,  तो चलिए जानते हैं कैसे? विस्तार से...

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह का यूपी से बिहार तक में डंका बजता है। अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा आये दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडी डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसका है भोजपुरी क़्वीन आम्रपाली दुबे से गहरा नाता,  तो चलिए जानते हैं कैसे? विस्तार से…

अक्षरा सिंह का वीडियो:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो का भोजपुरी की धाकड़ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से गहरा नाता है। दरअसल, अक्षरा ने ये वीडियो आम्रपाली दुबे के हालिया रिलीज गाने ”बर्बाद” पर बनाया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में गाने की सिंगर कल्पना पोटवारी की तारीफ़ भी की है। बता दें कि आम्रपाली दुबे के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि अक्षरा सिंह ने हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी रील वीडियो शेयर की है। अक्षरा इस वीडियो में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ”पुष्पा 2” के ट्रेंडिंग गाने ”Kıssik-Kıssik ” पर अपने तेवर दिखा रही हैं। वीडियो में इस गाने के वायरल लाइन ”थप्पड़ मारूंगी” पर अपनी अदाओं के तेवर दिखा रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में पुष्पा 2 की पूरी टीम को फिल्म की अपरम्पार सफलता पर बधाई भी दी है।


बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 का ट्रेलर बिहार के पटना में जाकर रिलीज किया था। अक्षरा सिंह ने इस इवेंट की अगुवाई की थी जिसकी कई फोटोज और वीडियोज अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अक्षरा ने अल्लू अर्जुन को अपना आइडल भी बताया था।

Exit mobile version