News Room Post

अक्षरा सिंह ने फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी, वीडियो शेयर कर दिया तगड़ा सरप्राइज

Akshara Singh Latest Reel Video: बता दें कि बीते दिन ही अक्षरा का नया होली स्पेशल गाना ”जोगीरा सा रा रा रा” रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ टीवी स्टार विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। टीजर में सफ़ेद घाघरे और चोली में अक्षरा विशाल संग रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी अपने फैंस के साथ अपना हर सुख और दुःख शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी बहुत बड़ी ख़ुशी शेयर की है, तो चलिए बताते हैं पूरी खबर विस्तार से…

अक्षरा सिंह ने फैंस को दी खुशखबरी:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अक्षरा सिंह के हालिया रिलीज गाने ”जोगीरा सा रा रा” को यूट्यूब पर 1 मिलियन यानी दस लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है और व्यूअर्स का शुक्रिया भी अदा किया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने वीडियो में इस गाने की हुक लाइन गाकर फैंस को एंटरटेन भी किया है। नेटिजंस अब एक्ट्रेस को 1 मिलियन व्यूज की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बीते दिन ही अक्षरा का नया होली स्पेशल गाना ”जोगीरा सा रा रा रा” रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ टीवी स्टार विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। टीजर में सफ़ेद घाघरे और चोली में अक्षरा विशाल संग रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत एलके ने दिया है।

वहीं हाल ही में अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”रात हो गई” रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स सोनू सागु ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक Bubbles Music ने दिया है। इस गाने को Leens Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version