नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी और जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने गानों और फिल्मों से फैंस का दिल जीतने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते 2 दिन पहले ही अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फिल्म रूद्र शक्ति का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है लेकिन अब भोजपुरी के साथ-साथ एक्ट्रेस पंजाबी इंडस्ट्री में भी अपना जलवा कायम कर रही हैं। एक्ट्रेस का पहले मनकीरत औलख के साथ गाना आया था लेकिन अब एक्ट्रेस का नया पॉप सॉन्ग रिलीज हुआ है, तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।
पंजाबी गाने में अक्षरा सिंह का जलवा
अक्षरा सिंह का नया पंजाबी गाना पैग-पुग रिलीज हो गया है जिसमें वो अपनी अदाओं के जलवे दिखा रही हैं। एक्ट्रेस के साथ रेहना पंडित और तुषार जुले भी दिख हैं। तुषार जुले पंजाब का जाना माना नाम हैं और इस गाने को तुषार जुले ने ही गाया है। गाने में तुषार जुले अक्षरा सिंह और रेहना पंडित की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। गाने के लिरिक्स है- ब्यूटी तेरी मुंडिया ने किल कर जावे..उत्थ पैग-पुग लागे तू फिर नचदी। गाना की वाइव बहुत प्यारी है, जिसे सुनकर आप खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया पर छा गया गाना
गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है और फैंस अक्षरा सिंह को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भोजपुरी की शेरनी का बवाल वीडियो ने दिल जीत लिया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह भोजपुरी सिनेमा के बाद अक्षरा सिंह ने पंजाबी गाने में भी चार-चांद लगा दिए हैं। एक अन्य ने लिखा- कमाल रही हैं आप…आप पंजाबी फिल्में में कब आ रही है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस का नया भोजपुरी गाना सईयां जी प्रधान रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा सिंह का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है।