नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में अक्षरा सिंह की लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपने पैरेंट्स की अनदेखी तस्वीर शेयर की है जो बहुत खास है, चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!
अक्षरा सिंह ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज:
अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट फोटोज़ शेयर कि है। लेकिन ये फोटोज उनकी नहीं बल्कि उनके पैरेंट्स की है। एक्ट्रेस के माता-पिता की आज शादी की सालगिरह है और अक्षरा ने अपने माता-पिता को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए उनकी शादी की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
इसके अलावा अक्षरा सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर अपने पेट डॉग के साथ एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पेट डॉग को पुचकारती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है – “प्यार का एक हल्का सा स्पर्श, किसी भी जीवन को सुकून दे सकता है।”
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा-शक्ति” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में एक्टर विक्रांत नजर आ रहे हैं। अक्षरा की ये फिल्म सावन के महीने में रिलीज की जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं।