News Room Post

टाइम्स स्क्वायर के सामने अक्षरा सिंह ने बिखेरा जलवा, इंडियन ड्रेस में नजर आईं भोजपुरी क़्वीन

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह फिलहाल अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस ने इंडियन ड्रेस में न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर के आगे अपना जलवा बिखेरा है जिसकी तस्वीरें भी अक्षरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। फ़िलहाल अक्षरा सिंह अमेरिका में हैं जहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीर शेयर की हैं। चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास:

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटो:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह फिलहाल अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस ने इंडियन ड्रेस में न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर के आगे अपना जलवा बिखेरा है जिसकी तस्वीरें भी अक्षरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अक्षरा सिंह इन तस्वीरों में ऑफ़ व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं। इस लहंगे पर खूबसूरत मिरर का वर्क किया गया है। टाइम्स स्क्वायर के सामने अभिनेत्री अपना खूबसूरत लहंगा फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं।

लहंगे के साथ अक्षरा ने नेक पीस और मांगटीका कैरी किया है। इसके साथ लो हेयर बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। बालों में एक्ट्रेस ने दो रेड रोज भी लगाया है जो उनके लुक को इन्हैंस कर रहा है। बता दें कि अक्षरा सिंह यहां कॉन्क्लेव 2025 को अटेंड करने पहुंची थीं। अब फैंस को भी अभिनेत्री का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। नेटिजन्स अक्षरा सिंह की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। अक्षरा इस इवेंट के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए भी गईं थी जहां से भी अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें शेयर की। बता दें अक्षरा और मनोज तिवारी की एक साथ में जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।

Exit mobile version