नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। फ़िलहाल अक्षरा सिंह अमेरिका में हैं जहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीर शेयर की हैं। चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास:
अक्षरा की लेटेस्ट तस्वीरें:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फ़िलहाल अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 अटेंड करने पहुंची थी। टाइम्स स्क्वायर के सामने एक्ट्रेस ने एक से बढ़ कर एक पोज दिए और यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया है। अब एक्ट्रेस ने यहां से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह वाइन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का ब्लाउज पेयर किया है।
इसके साथ ही गोल्डन ज्वेलरी, कर्ल हेयर और छोटी सी लाल बिंदी से एक्ट्रेस नेअपने लुक को कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”घर से मीलों दूर, गर्व के साथ अपनी जड़ों को धारण करना” एक्ट्रेस ने गर्व के साथ भारतीय साड़ी को अमेरिका की धरती पर फ्लॉन्ट किया है। नेटिजंस अब एक्ट्रेस की खूब तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं।
बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। अक्षरा इस इवेंट के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए भी गईं थी जहां से भी अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें शेयर की। बता दें अक्षरा और मनोज तिवारी की एक साथ में जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।