नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अक्षरा सिंह फ़िलहाल तीर्थ कर रही हैं और अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!
क्या है वीडियो में खास:
कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे इस वीडियो में अक्षरा सिंह राधा कृष्ण के प्रेम को समर्पित गीत – “मोहन के मन को भाय गई रे बरसाने की छोरी” गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ करुणा शर्मा भी नजर आ रही है। करुणा कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय की बहन हैं जिन्हें अक्षरा भी दीदी मानती हैं। हाल ही में अक्षरा इंद्रेश उपाध्याय की कथा सुनने पहुंची थीं जिसकी वीडियोज भी एक्ट्रेस ने शेयर की थी।
अक्षरा इन दिनों वृंदावन और हरिद्वार घूम रही हैं। अक्षरा बीते दिन करुणा शर्मा संग हरिद्वार भी पहुंची थी जहां एक्ट्रेस गंगा में डुबकी लगाती दिखी थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।