नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं एक्ट्रेस की यूपी-बिहार में तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं और रेगुलर वहां से अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। ऐसे में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास?
अक्षरा की लेटेस्ट वीडियो:
अक्षरा सिंह फ़िलहाल अमेरिका में अपनी बुआ के घर फैमिली टाइम बिता रही हैं। ऐसे में आज एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी भाभी संग कुछ वीडियोज शेयर की है। अक्षरा ने इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियोज शेयर की है, एक वीडियो में एक्ट्रेस अपनी भाभी संग कार में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस की भाभी कार ड्राइव का रही हैं जबकि एक्ट्रेस वीडियो शूट कर रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- ”वाइबिंग विद माय क्यूट भाभी”
अक्षरा सिंह ने एक और वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी भाभी संग पाउट करती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा जल्द ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ ”चार फेरे सात वचन” में नजर आ रही हैं।