नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा ने अपने हेक्टिक शेड्यूल को लेकर कई सारे पोस्ट किये हैं। चलिए जानते हैं क्या है इस पोस्ट में खास?
अक्षरा सिंह का पोस्ट:
भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह अक्सर अपनी लाइफ अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने हेक्टिक फ्लाइट और शेड्यूल की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”20 hours, 10 snacks, 5 naps… and nonstop fun!” अक्षरा के कैप्शन के मुताबिक एक्ट्रेस 20 घंटों तक नॉनस्टॉप काम करती रही हैं, बीच में उन्होंने केवल 5 दफा नैप लिया।
बहरहाल, ये तो हम सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह काफी मेहनती अभिनेत्रियों में से शामिल हैं। एक्ट्रेस की यही बात उनके फैंस को काफी पसंद आती है। एक्ट्रेस जितनी खूबसूरत हैं उतना ही सुन्दर उनका मन भी है। अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर भी उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। अक्षरा इन तस्वीरों में अपनी दोस्त कशिश जैन के साथ भी नजर आ रही हैं।
बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। अक्षरा इस इवेंट के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए भी गईं थी जहां से भी अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें शेयर की। बता दें अक्षरा और मनोज तिवारी की एक साथ में जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।