News Room Post

Bhojpuri Actress Akshara Singh: गुलाबी सूट में अक्षरा सिंह ने ढाया कहर, एक्ट्रेस का कातिलाना हुस्न कर देगा घायल, देखें वीडियो

Bhojpuri Actress Akshara Singh: इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक की कुछ वीडियोज शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है एक्ट्रेस के लुक में खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी ही नहीं बल्कि कई हिंदी टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने को लाखों-करोड़ों लोग बेकरार नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक की कुछ वीडियोज शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है एक्ट्रेस के लुक में खास!!

गुलाबी परी बनकर आई अक्षरा सिंह:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की कुछ नई वीडियोज शेयर की है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो अक्षरा गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ लाइट मेकअप, छोटे झुमके, छोटी गुलाबी बिंदी और लिप ग्लॉस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस ने एक दूसरी वीडियो भी शेयर की है, इस वीडियो में एक्ट्रेस नेकलेस पहनती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में आजमगढ़ महोत्सव के आखिरी दिन शिरकत करने पहुंची थी यहां अक्षरा को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने जैसे ही अपने गानों पर ठुमका लगाय, वैसे ही हंगामा हो गया। यहां इस बेकाबू भीड़ में कुछ उपद्रवी घुस आये और उन्होंने हूटिंग शुरू कर दी।

इन्होने न केवल हूटिंग की बल्कि स्टेज पर चप्पल-जूते और पानी की बॉटल भी फेंकने लगे। इस दौरान यहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने इन उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मी भी चप्पल-जूतों के शिकार हो गए।

Exit mobile version