News Room Post

पर्पल साड़ी में अक्षरा सिंह का चॉर्म, फैंस ने उतारी नजर

Akshara Singh Saree look: अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- बैंगनी सपने और पहाड़ी दृश्य। अक्षरा सिंह के लुक की खूब तारीफ हो रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप हर बार इतनी खूबसूरत कैसे दिखती हैं?आपकी खूबसूरती बेमिसाल है!! प्यारीपन की भरमार परफेक्ट खूबसूरती का एक बेहतरीन उदाहरण है

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं और ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती, जिससे वो फैंस का दिल धड़का न दे। एक्ट्रेस इन दिनों संतो के समागम में दिख रही हैं। एक्ट्रेस वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में माथा टेक रही हैं और हाल ही में वो सुर सम्राट चित्र-विचित्र, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, कथावाचक पूज्य आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से मिली थी। फैंस भी अक्षरा के पोस्ट पर राधे नाम के जयकारे लग रहे हैं लेकिन अब एक्ट्रेस की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या पोस्ट किया है।


हरिद्वार में अक्षरा का चॉर्म

अक्षरा सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है। एक्ट्रेस ने पर्पल साड़ी में अपनी फोटोज पोस्ट की है। एक्ट्रेस की साड़ी बहुत एलिगेंट और क्लासी लग रही है। साड़ी पर बड़े बड़े सफेद फूल बने हैं, जो साड़ी की सुंदरता को खूब बढ़ा रहे हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ अपने बालों को स्ट्रेट कर रखा है और चेहरे पर मिनिमल मेकअप कर रखा है। एक्ट्रेस की ये फोटो हरिद्वार की हैं, जहां वो कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बहन करुणा के साथ पहुंची थी और वहां गंगा में डुबकी भी लगाई थी।


फैंस ने उतारी नजर

अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- बैंगनी सपने और पहाड़ी दृश्य। अक्षरा सिंह के लुक की खूब तारीफ हो रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप हर बार इतनी खूबसूरत कैसे दिखती हैं?आपकी खूबसूरती बेमिसाल है!! प्यारीपन की भरमार परफेक्ट खूबसूरती का एक बेहतरीन उदाहरण है।एक दूसरे ने लिखा- आप बहुत ही सुन्दर हैं, मैडम आप बहुत सुन्दर हैं…हमेशा। एक अन्य ने लिखा- आपकी प्यारी सी मुस्कान पर किसी की बुरी नजर ना पड़े। आपको जीवन में हर पल सिर्फ खुशियां ही खुशियां मिले। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह की फिल्म की रूद्र शक्ति नाम की फिल्म आ रही है, जिसमें वो विक्रांत सिंह के साथ दिख रही हैं। फिल्म के दो टीजर भी रिलीज हो चुके हैं।

Exit mobile version