News Room Post

अक्षरा सिंह की डिजाइनर साड़ी ने लूट ली सारी अटेंशन, एक्ट्रेस ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा

Akshara Singh Latest Photos: अक्षरा का ये स्टाइलिश लुक उनपर बेहद फब रहा है। एक्ट्रेस तस्वीरों में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारिफ़ में कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के अलावा अक्षरा सिंह ने एक रील वीडियो भी शेयर की है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे टॉप की एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल अपने फैंस संग शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में ख़ास!

अक्षरा की लेटेस्ट तस्वीरें:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा लैवेंडर कलर की डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं। अपने इस बेहद स्टाइलिश साड़ी लुक को पर्ल ब्रेसलेट, पर्ल ईयररिंग और नेकपीस से कंप्लीट किया है। खुली लहराती जुल्फों से एक्ट्रेस अपने हुस्न में चार चांद लगा रही हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक ग्लैमरस पोज देती दिखाई दे रही हैं।

अक्षरा का ये स्टाइलिश लुक उनपर बेहद फब रहा है। एक्ट्रेस तस्वीरों में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारिफ़ में कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के अलावा अक्षरा सिंह ने एक रील वीडियो भी शेयर की है। इस रील वीडियो में अक्षरा सिंह ‘गलिया में आवा ऐ मजनुआ” गाने पर अपनी अदाओं के जलवे दिखाती हुई नजर आ रही हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा के पिछले दिनों कई होली स्पेशल गाने रिलीज किये जा चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फ़िल्म चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।

Exit mobile version