नई दिल्ली। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहती है और किसी न किसी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। कल ही एक्ट्रेस की फिल्म ”अग्निसाक्षी” का पहला गाना रिलीज हुआ है,जिसका नाम है-जब तेरा लल्ला छोटा था। गाने को फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है लेकिन एक्ट्रेस इसी बीच मोनालिसा के पति के साथ रोमांस फरमा रही हैं और दोनों को काफी क्लोज देखा जा रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस विक्रांत से पार्टी भई मांग रही हैं..। अब ये पूरा माजरा क्या है..ये हम आपको बताते हैं।
विक्रांत से पार्टी मांग रही अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने मोनालिसा के पति और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ पोस्ट शेयर किया है,जिसमें वो एक्टर के साथ रोमांस कर रही हैं। ये वीडियो किसी फिल्म का है, जो काफी पुराना है लेकिन आप कुछ गलत समझे..हम आपको बता दें कि रोमांटिक वीडियो पोस्ट कर एक्ट्रेस विक्रांत को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। आज विक्रांत का जन्मदिन हैं और वो अपने सबसे करीबी दोस्त से पार्टी मांग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हप्पा बड्डा आपको @vikant8235, ईश्वर ढेरो खुशियां और तरक्की दें आपको, कितना भी घूम लो पेरिस पार्टी तो बाकी रहेगी… आके दो।
दोनों को साथ देख परेशान हुए फैंस
हालांकि वीडियो देखकर कुछ फैंस भी हैरान हैं कि ये हो क्या रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये आखिर हो क्या रहा है। एक दूसरे ने लिखा- पटना और बिहार की शान हैं हमारी अक्षरा सिंह। एक अन्य ने लिखा- मोनालिसा जी के हसबैंड के साथ…ये क्या हो रहा है। बता दें कि दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। विक्रांत सिंह भोजपुरी के अच्छे एक्टर हैं और आज भी काम कर रहे हैं। जबकि अक्षरा की अग्निसाक्षी फिल्म आ रही है,जिसके रिलीज में थोड़ा समय है।